फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Alleged wastage of government money in the name of flood protection

बाढ़ से बचाव के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट का आरोप

Sun, 25 Sep 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Alleged wastage of government money in the name of flood protection
बलिया। अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने रविवार को दूसरी बार जिले का दौरा किया। इस दौरान वह किसानों, व्यापारियों के अलावा बाढ़ पीडि़तों से मिले और हाल जाना।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ के नाम प्रति वर्ष करोड़ों की बंदरबांट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है। ठाकुर ने बाढ़ से बचाव के नाम पर अब तक खर्च हुई धनराशि के संबंध में श्वेत पत्र लाने की मांग की। कहा कि नगर में जलजमाव की समस्या भी काफी गंभीर है। इसका कारण शहर के नालों की कागजों पर होने वाली सफाई है। आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद में पिछले पांच वर्ष में जमकर लूटखसोट की गईं है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि अधिकार सेना आने वाले निकाय चुनाव के लिए सभी जिलों के लिए घोषणापत्र जारी करेगी। पार्टी निकाय चुनाव में बेदाग छवि के उम्मीदवारों को टिकट देगी। कहा कि अधिकार सेना चंद्रशेखर नगर को नगर पालिका परिक्षेत्र में शामिल कराने का काम करेगी। ठाकुर ने वन विभाग द्वारा कार्रवाई के नाम पर किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर कोतवाली और वन विभाग कार्यालय जाकर जानकारी ली और डीएफओ से वार्ता की। इस दौरान राजेश सिंह, अवधेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed