{"_id":"6a08c92a546fa56e020f0260","slug":"allegations-of-corruption-in-the-construction-of-a-water-tank-executive-engineer-summoned-ballia-news-c-190-1-bal1001-164063-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पानी की टंकी बनवाने में भ्रष्टाचार का आरोप, अधिशासी अभियंता तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पानी की टंकी बनवाने में भ्रष्टाचार का आरोप, अधिशासी अभियंता तलब
विज्ञापन
बैरिया। तहसील सभागार बैरिया में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 90 लोग प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने 8 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।
नवका गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने शिकायत की कि गांव में निर्माणाधीन पानी टंकी परिसर में कर्मचारियों के आवास का आधा-अधूरा निर्माण कराया गया है। जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता ने पूरा धन हड़प लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जल निगम नगरीय व ग्रामीण के अधिशासी अभियंताओं और बीडीओ बैरिया को 20 मई को अपने कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।
शोभा छपरा निवासी सुमित सिंह सोनू ने पिछले वर्ष बिजली का तार टूटने से हुई तीन युवकों की मौत का मुद्दा उठाया । बताया कि दलजीत टोला और मठ धज्जु गिरी में अब भी जर्जर हाईटेंशन तार जमीन से मात्र 6 फीट ऊपर हैं। इससे खतरा बना रहता है। डीएम ने अधिशासी अभियंता मूलचंद शर्मा को फटकार लगाते हुए तुरंत तार दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सुरेमनपुर रेलवे लाइन के पास भूमिगत केबल बार-बार जलने से 1 लाख से अधिक आबादी के प्रभावित होने पर डीएम ने एसडीओ को निर्देशित किया कि सोमवार को ही डीआरएम कार्यालय वाराणसी जाकर केबल बदलने की अनुमति प्राप्त करें और तत्काल कार्य शुरू करें।