{"_id":"681a12d2f15d5058200a0290","slug":"allegations-of-corruption-in-anti-erosion-works-of-shival-and-gopalnagar-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शिवाल और गोपालनगर के कटानरोधी कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शिवाल और गोपालनगर के कटानरोधी कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Tue, 06 May 2025 07:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 06 May 2025 07:25 PM IST
सार
ग्रामीणों ने कटानरोधी कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और इसके मद्देनजर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की माने तो जानबूझकर कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों की ओर से धीमी गति से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग का विरोध, पूजन करते ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शिवाल और गोपालनगर टाड़ी के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को दिया। आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की ओर से कटानरोधी कार्य में मानक की अनदेखी कर धन की लूट खसोट की जा रही है। जानबूझकर कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों की ओर से धीमी गति से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि गत चार वर्षों से सिंचाई विभाग की ओर से काटनरोधी कार्य कराया जा रहा है। हर वर्ष बाढ़ के समय करोड़ों रुपया सरयू नदी की भेंट चढ़ जा रहा है। आलम यह है की तीन-चार वर्षो में शिवाल व गोपालनगर टाड़ी गांव के लगभग 300 लोगों का आशियाना सरयू नदी के मुख्य धारा में समाहित हो गया है।
विज्ञापन
उक्त लोगों में कई रामबालक बाबा के आश्रम के पीछे बीएसटी बंधे पर शरण लिए हुए हैं। मौजूदा समय में एक बार फिर सरकार के तरफ से कटान से ग्रामीणों को बचाने के उद्देश्य से शिवाल में 5.43 करोड़ की लागत से 428 मीटर लंबा और गोपालनगर में 3.28 करोड़ की लागत से 388 मीटर लंबा काटन रोधी कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के ठेकेदारों की ओर से मानक की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जानबूझकर रोज तीन से चार मजदूर को रखकर धीमी गति से कार्य कराया जा रहा है। ताकि बाढ़ आने पर यह बता दिया जाए की कटान में काटनरोधी कार्य समाहित हो गया और सारा धन डकार लिया जाए।
अगर समय से काटनरोधी कार्य पूरा नहीं होता है तो बरसात आने पर सरजू नदी उफान पर आएगी और एक बार फिर कटान तेज होगा। इससे ग्रामीणों रा आशियाना एक बार फिर नदी के मुख्यधारा में समा जाएगा। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का गुहार लगाई। पत्रक देने वालों में ओम प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, गणेश यादव, अनुज सिंह, सुनील चौधरी, दिलीप चौधरी,राजेश चौधरी,रौनक सिंह, राजकुमार पासवान, रितेश सिंह,सुदामा चौधरी, अशोक सिंह उपस्थित रहे।
उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के सामने ही सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आकाश यादव से वार्ता कर मामले का निस्तारण करने को कहा। साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य का सहायक अभियंता को साथ में लेकर खुद से निरीक्षण करूंगा।
सिंचाई विभाग के बुद्धि शुद्धि के लिए पूजन
शिवाल के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के बुद्धि शुद्धि के लिए सरयू नदी के किनारे यज्ञ किया। महिलाओं व पुरुषों ने मंत्रोच्चार के बीच सरयू नदी में दूध अर्पित किया। सुंदरकांड का पाठ किया गया। कटान पीड़ितों ने सरयू मैया व हनुमानजी से प्रार्थना की कि इस वर्ष कटान से मुक्ति दिलाइये। सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों को सद्बुद्धि दें।