{"_id":"65df789503e49415c306b295","slug":"allegations-of-assault-and-jewelery-robbery-during-investigation-ballia-news-c-190-1-svns1007-112388-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: परछन के दौरान मारपीट और आभूषण लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: परछन के दौरान मारपीट और आभूषण लूटने का आरोप
विज्ञापन
पंदह। पकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर निवासी स्वामीनाथ पासवान ने परछन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नर्तकी के साथ मारपीट करने और डाल का आभूषण छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पीड़ित का आरोप है कि मेरे पुत्र संतोष पासवान की शादी हड़िया कला निवासी रूबी पुत्री हरेराम पासवान से तय थी। मंगलवार शाम को बरात निकलने से पूरे गांव के अंबेडकर संस्थान के पास महिलाएं परछन कर रही थीं। मांगलिक कार्यक्रम के दूसरी तरफ नाच गाना चल रहा था। उसी दरम्यान आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे असामाजिक तत्वों ने नर्तकी के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका नर्तकी और बैंड बाजा वालों ने विरोध किया तो उन लोगों ने नर्तकी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं, इसमें बीच बचाव करने पहुंचे मेरे परिजनों और रिश्तेदारों के साथ भी उन लोगों ने बदसलूकी की। हो हल्ला होने पर पुरुष सदस्य जब मौके पर पहुंचे तो उन्हीं युवकों में से कोई लड़की को देने के लिए रखे गए आभूषण को चुरा लिया। जब तक हमलोग कुछ करते वे सभी युवक वहां से भाग निकले। इस संबंध में एसएचओ पवन कुमार ने बताया है शिकायत की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- --