फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Allegations of adding wall despite court order

Ballia News: न्यायालय के आदेश के बाद भी दीवार जोड़वाने का लग रहा आरोप

Mon, 04 Mar 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Allegations of adding wall despite court order
पंदह। थाना क्षेत्र के बिषहर गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद के बाद भी पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लग रहा है। पीड़ित सोनू के अनुसार दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश के बाद भी स्थानीय पुलिस दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर विवादित दीवार जुड़वा रही है। उधर पुलिस के एक पक्षीय कार्रवाई से क्षुब्ध होकर सोनू ने शनिवार को एसडीएम सिकंदरपुर रवि कुमार से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। स्थगन आदेश की प्रति सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। हद तो तब हो गई जब न्यायालय का आदेश देखने के बाद एसडीएम ने थानाध्यक्ष पकड़ी को करीब पांच बार फोन किया, लेकिन थानाध्यक्ष पवन कुमार ने फोन नहीं उठाया। एसडीएम ने तहसील दिवस में मौजूद थाने के एसआई को तत्काल मौके पर पहुंच कर कार्य रोकने का आदेश दिया। सोनू को स्थगन आदेश की साफ सुथरी प्रति लाने को कहा, ताकि आवश्यक कार्यवाही हो सके। एसडीएम रवि कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद एसआई को तत्काल मौके पर काम रोकने का आदेश दे भेज दिया था। यह बात सत्य है कि एसओ ने फोन रिसीव नहीं किया था। हालांकि बाद में उनके द्वारा फोन किया गया था। मैंने दोनों पक्षों को अपने दावे के प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed