फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Allegation of collecting facility fee in the name of TC

Ballia News: टीसी के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप

Tue, 13 Aug 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Allegation of collecting facility fee in the name of TC
इंदरपुर। नगरा क्षेत्र के ताडीबड़ागांव निवासी महेंद्र गुप्त ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर सिसवार स्थित एक स्कूल पर टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट ) के नाम पर एक हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कहा है कि मेरा पुत्र सर्वेश गुप्ता उक्त स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र रहा है। पढ़ाई खराब होने के कारण उक्त विद्यालय से टीसी कटवाने गया तो संबंधित लिपिक द्वारा टीसी के एवज में एक हजार रुपये की मांग की गई। किसी तरह से पांच सौ रुपये देकर टीसी मिली। अभिभावक ने विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर,कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य आरपी पांडेय का कहना है कि स्टेशनरी खर्च के लिए टीसी देते समय एक हजार रुपये लिया जाता है। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि टीसी के नाम पर शुल्क लेना नियम विरुद्ध है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इस बाबत डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि टीसी के नाम पर शुल्क लेने का प्रावधान नहीं है। अगर कोई विद्यालय इस तरह का कृत्य कर रहा है तो उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह से बीएसए मनीष कुमार सिंह ने कहा कि टीसी के नाम पर किसी प्रकार का कोई शुल्क लेने की व्यवस्था नहीं है। अगर कोई विद्यालय टीसी के नाम पर शुल्क की वसूली कर रहा है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed