{"_id":"6803f4117d5ba15dd70d9ebe","slug":"allegation-money-is-being-collected-to-get-ration-cards-made-ballia-news-c-190-1-bal1001-137968-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : राशन कार्ड बनवाने के लिए की जा रही धन उगाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : राशन कार्ड बनवाने के लिए की जा रही धन उगाही
विज्ञापन
बेल्थरारोड। तहसील सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 135 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय अवधि में निस्तारण का आदेश दिया। सोनाडीह के अतुल प्रकाश ने राशन कार्ड बनवाने में धन उगाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिना घूस दिए राशन कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए।
मोहम्मदपुर की प्रधान आरती देवी ने चक रोड निर्माण में अवरोध उत्पन्न किए जाने की शिकायत की। कहा कि इससे निर्माण में देर हो रही है। गौरा के रामफल ने मुकदमे के लिए पत्रावलियां उपलब्ध कराने की मांग की। तुर्तीपार के शिवबचन ने सिकंदरपुर-नवलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा देने की मांग की। नगर पंचायत के भजुरामा, उमाशंकर आदि ने गुमटी किराया बढ़ोतरी स्थगित करने का अनुरोध किया। ठकुरहीं के साहब ने भूमि की पैमाइश कराने की मांग की। इंदौली के जुगनू ने विद्युत बिल में संशोधन की मांग उठाई। असरेपुर के सत्यदीप ने भूमि की गलत नापी करने का आरोप लगाया। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एसपी ओमवीर सिंह व जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर, बैरिया तहसील में उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह के अध्यक्षता कुल 22 मामले आए। एक भी मामलों का निस्तारण नहीं हो सका।
गोपालपुर निवासिनी चन्द्रावती देवी ने घर के ऊपर से विद्युत तार हटाने की गुहार लगाई। रामपुर निवासी रामाधार पाण्डेय भूमि विवाद,प्रीतम छपरा के सुखदेव, अलगु आदि ने चकरोड, भीखा छपरा निवासी दशरथ, दलन छपरा निवासी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने भी भूमि विवाद से संबंधित शिकायत की। सीओ फहीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।