फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   All the claims of the administration failed, there is jam for hours everyday

प्रशासन के सारे दावे नाकाम, रोजाना घंटों लग रहा जाम

Mon, 05 Jul 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
All the claims of the administration failed, there is jam for hours everyday
बलिया। शहर में प्रतिदिन लगने वाला जाम नासूर का रूप लेता जा रहा है। टीडी कालेज चौराहे से लेकर बहेरी के आगे तक रोजाना लगने वाली लंबी कतारें और इसमें फंसे बेहाल यात्रियों के चेहरे शहर की पहचान बनते जा रहे हैं। अतिक्रमण की समस्या इसमें आग में घी की तरह काम कर रही है। पुलिस-प्रशासन की ओर से शहर में जाम की समस्या से निपटने के दावे हर स्तर पर नाकाम नजर आ रहे हैं। सोमवार को पूरे दिन उक्त क्षेत्र में जाम लगे होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ी रहीं।
विज्ञापन

शहर टीडी कालेज से लोग बहेरी से आगे तक सोमवार को वाहन रेंग-रेंग कर निकलते रहे। इसके कारण चौक क्षेत्र भी जाम से जूझता रहा। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी रास्ते एंबुलेंस भी गंबीर मरीजों को लेकर जिला और महिला अस्पताल तक का सफर करती हैं। जाम की यही हालत रही तो किसी को अपनी जान भी गंवानी पड़ सकती हैं। जाम का प्रमुख कारण शहर में किसी बाईपास का नहीं होना है। चारों तरफ से आने वाले छोटे-बड़े वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। इस बीच रेलवे का फाटक गिर गया को कोढ़ में खाज का काम करता है। इसके बाद शुरू हो जाता है घंटों इंतजार का सिलसिला। जाम की एक प्रमुख वजह अतिक्रमण और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन भी हैं। जगह-जगह वाहनों को खड़ा कर सवारी भी भरी जाने लगती है। इससे भी परेशानी बढ़ जाती है। संसाधनों के अभाव में यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाते तो दिखाई देते हैं, लेकिन इससे ज्यादा असर नहीं पड़ता। इसी जाम में रोजाना अधिकारियों के वाहन भी फंसते हैं, इसके बाद भी इसके निवारण के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

कमी के कारण शहर के कई चौक-चौराहों पर यातायात पुलिकर्मी भी दिखाई नहीं देते हैं। समस्या का समाधान नहीं होने से जिला प्रशासन के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही। टीएसआई सुरेश चंद्र दुबे ने कहा कि रेलवे क्रासिंग लगातार और कुछ देर गिरने के कारण जाम लग रहा है। जाम से निपटने के लिए वन वे की व्यवस्था की गई है। आज रोजाना की अपेक्षा ज्यादा भीड़ थी। वहीं, सीओ ट्रैफिक विक्रमाजीत सिंह ने कहा कि इससे निपटने के लिए इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed