फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   All shops will open from 9 am to 4 pm from today

आज से बाजार की सभी दुकानें सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुलेंगी

Mon, 27 Jul 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
All shops will open from 9 am to 4 pm from today
बैरिया। क्षेत्र के सभी बाजारों की दुकानें 28 जुलाई से सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी। पूर्व की तरह शनिवार व रविवार पूरी तरह बंदी लागू रहेगी। यह आदेश एसडीएम ने जारी किया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार पाल ने बताया है कि रानीगंज, बैरिया, लालगंज, दोकटी, मधुबनी, टोला शिवनराय आदि बाजारों की सभी दुकानें जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। दुकानदारों को अपने-अपने दुकानों पर मॉस्क व सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा। दुकानों की बैरिकेडिंग स्वयं दुकानदार करेंगे। और सोशल डिस्टेंश का पालन स्वयं कराएंगे। दुकान के सामने एक मीटर की दूरी पर गोला बनाकर ग्राहकों को खड़ा होने की व्यवस्था करेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। इससे पूर्व उक्त बाजारों में फल, दूध व सब्जी की दुकानें सुबह 8 से 10 बजे तक व शाम 4बजे से 6 बजे तक तथा अन्य दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed