फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   All people trapped in Iran reached home safely

Ballia News: ईरान में फंसे सभी लोग सकुशल घर पहुंचे

Tue, 24 Jun 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
All people trapped in Iran reached home safely
रसड़ा। ईरान की धार्मिक यात्रा पर गए और तेहरान में फंस गए कस्बे के पांचों लोग मंगलवार को सुरक्षित घर लौट आए हैं। घर पहुंचने पर जान पहचान व परिजनों ने माला पहना कर स्वागत किया। सभी लोगों उन्होंने दोनों देशों की सरकारों के प्रति आभार जताया। कहा कि मोदी सरकार के कारण हमलोगों जैसे सैकड़ों लोग घर पहुंच सके हैं।
विज्ञापन

रसड़ा कस्बा निवासी सैयद असद अली बकर, सैयद मोहम्मद मुजतबा हुसैन, सैयद मोहम्मद अन, शमा जहां और सैयद नज्मुसकिब धार्मिक यात्रा पर ईरान गए थे। इसी बीच इजराइल व ईरान के युद्ध के कारण राजधानी तेहरान के होटल में फंस गए थे। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को फोन पर दी थी। सपा सांसद सनातन पांडेय ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर सभी लोगों को सकुशल देश वापसी की मांग की थी। ईरान में जियारत करके लौटे सैयद मोहम्मद मुजतबा हुसैन ने बताया कि उन सभी लोगों को धार्मिक यात्रा के सिलसिले में ईरान में सात दिन रहना था, लेकिन युद्ध के कारण पंद्रह दिन तक रहना पड़ा। बताया कि उनका समूह 28 मई को इराक पहुंचा था और उसके बाद वह सभी इराक से यात्रा पूरी कर सात जून को ईरान पहुंचे। ईरान में आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि बमबारी के बाद भी बाजारों में दुकानें खुली हुई थीं और इबादतगाहों पर लगातार लोगों की आवाजाही थी। सायरन बजते ही हम सभी लोगों में दहशत हो जाती थी। वहां की हालत बेहद खराब है। लगातार बमबारी से स्वदेश वापसी पर अनिश्चितता पैदा हो गई थी। कहा कि ईरान में भारतीय दूतावास बेहद सक्रिय है, मोदी सरकार नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर बेहद गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed