फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   All of the hot winds, all over the mercury 40

गर्म हवाओं के थपेड़ों से सभी बेहाल, पारा 40 के पार

Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
All of the hot winds, all over the mercury 40
बलिया। पिछले कई दिनों से अधिकतम पारा 40 या उसके ऊपर बना हुआ है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से घर से बाहर निकलने वाले लोग बेहाल हो रहे हैं। अप्रैल में ही लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से सभी बेहाल दिखे। रात में मौसम ठंड तो दिन में आसमान से आग बरसने से बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। जानकारों का मानना है कि इसमें आने वाले दिनों में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

मार्च के अंतिम सप्ताह से ही हैरान कर देने वाले मौसम के इस तेवर का लोगों की सेहत पर तो असर देखा ही जा रहा है। इससे फसलों की भी हालत पतली हो गई है। किसानों का कहना है कि गेहूं की पैदावार घट सकती है। दाने मजबूत होने से पहले ही बालियां सूख रही हैं। मौसम विभाग की माने तो अप्रैल भर तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि पानी की आपूर्ति के लिए सब्जियों की फसलों की समय-समय पर सिंचाई करते रहें। पशुओं को दिन में दो-तीन बार पानी अवश्य पिलाते रहें।
विज्ञापन

ऐसे रखें सेहत का ख्याल
डॉ. आरके झा ने बताया कि बदलते मौसम में इन दिनों दस्त, डायरिया, जुकाम, बुखार, आंखों में जलन, पेट दर्द जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। जिन लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां जल्दी होती हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। विटामिन डी और सी युक्त पदार्थ जैसे नींबू और आंवले का सेवन करें। मौसम में परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ता है। बच्चे ठंडी चीजों का सेवन करते हैं और ठंडे पानी से नहाते हैं। इससे वे जल्दी खांसी, जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू से शरीर को बचाएं
खुले शरीर धूप में न निकलें। अगर निकलना ही पड़े तो धूप में निकलने पर सिर अवश्य ढंके। अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह न जाएं। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। लू लगने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए। बुखार तेज होने पर रोगी को ठंडी खुली हवा में आराम करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed