फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   All facilities will be available in Portable Healthcare Unit

पोर्टेबल हेल्थकेयर यूनिट में मिलेंगी सभी सुविधाएं

Fri, 07 Jan 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
All facilities will be available in Portable Healthcare Unit
फेफना में अस्पताल का फीता काटकर शुभारंभ करते राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : BALLIA
तीसरी लहर में कोविड-19 के लगातार मिलते मरीजों के बीच एक अच्छी खबर है। फेफना सीएचसी परिसर में 100 बेड का प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार को इस पोर्टेबल हेल्थकेयर यूनिट का राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ ही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने उद्घाटन किया। अस्पताल के शुरू होने से कोविड-19 के साथ ही अन्य रोगों के इलाज में स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी में भी पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) स्थापित किए गए हैं। वहीं सीएचसी फेफना के पास 100 बेड के प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल बनाया गया है। अस्पताल पूरी तरह वातानुकूलित होगा। बाइल डिजिटल मूवी थिएटर कंपनी ने अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन के सहयोग से इस पोर्टेबल हेल्थकेयर यूनिट की स्थापना की है। दोनों मुख्य अतिथियों ने पोर्टेबल हेल्थकेयर यूनिट का मुआयना किया और आम लोगों के लिए उसे समर्पित किया। इस पोर्टेबल हेल्थकेयर यूनिट में 100 बेड हैं। इसमें 16 आईसीयू बेड, 30 ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ और 54 सामान्य बेड शामिल हैं। 10 वेंटिलेटर और 10 ऑक्सीजन कंसंटेटर भी है। 22 दिनों में इस पूरी यूनिट तैयार किया गया है। अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग को करनी होगी। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारीने कहा कि इस चिकित्सा इकाई के खुलने से फेफना और बलिया के लोगों को अब चिकित्सा सहायता के लिए लखनऊ और बनारस की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। संस्था के संस्थापक और सीईओ सुशील चौधरी ने बताया कि हमारा इरादा मौजूदा चिकित्सा बुनियादी ढांचे को सपोर्ट करना है। इससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed