फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Alcohol is the reason behind incidents like Unnao: Surendra

उन्नाव जैसी घटना के पीछे की वजह है शराब : सुरेंद्र

Tue, 10 Dec 2019 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Alcohol is the reason behind incidents like Unnao: Surendra
बैरिया। विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बैरिया विधान सभा के बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने उन्नाव की घटना समेत इस तरह की अन्य घटनाओं के पीछे शराब को वजह बताया है। कहा पूरे भारत में अगर शराब बंदी कर दी जाए तो इस तरह की घटनाएं 50 प्रतिशत तक कम हो जाएंगी। वहीं, अभिभावकों को अपने बेटियों और बहनों को मर्यादित परिवेश और परिधान में रखने की भी नसीहत दी।
विज्ञापन

बीजेपी विधायक ने हैदराबाद में वेटेरिनरी डॉक्टर (पशु चिकित्सक) के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उक्त अपराधियों को मृत व फांसी की सजा तो मिलनी ही चाहिए, लेकिन जो दंड देने का तरीका है, वह ठीक नहीं है और जो तरीका अपनाया गया वो संविधान का उल्लंघन है। विधायक ने लोक सभा में नागरिकता संशोधन विधेयक के कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध करने पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पार्टी को विदेशी मानसिकता की पार्टी और इसके शीर्ष नेतृत्व पर विदेशी कल्चर का होना बताया। कहा हिंदुस्तान की धरती पर जिस दिन हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा उस दिन भारत में न तो प्रजातंत्र रहेगा और न ही भारत में कांग्रेस और सोनिया रहेंगी। बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया कि यदि भारत को सुरक्षित रखना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बने अन्यथा 50 वर्षों बाद भारत सुरक्षित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed