Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Akshaya Tritiya Buy gold and silver during morning muhurat diamonds gemstones vehicles in evening

अक्षय तृतीया: सुबह के मुहूर्त में सोना-चांदी, शाम को खरीदें हीरा-जवाहरात और वाहन; जान लें ये विधान

Sun, 19 Apr 2026 03:39 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Apr 2026 03:39 PM IST
सार

Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर इस बार कई योग बन रहे हैं। मुहूर्त के अनुसार, दोपहर में कामधेनु गाय की मूर्ति खरीदना लाभकारी रहेगा। इसके साथ ही विजय मुहूर्त में व्यापार का 12 राशियों में अलग-अलग विधान है। घरेलू सामग्री खरीदने और दान का भी विधान है।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya Buy gold and silver during morning muhurat diamonds gemstones vehicles in evening
अक्षय तृतीया पर मुहूर्त के अनुसार करें खरीदारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय तृतीया पर बन रहे विशिष्ट योग और उत्तम मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोगों को इंतजार है। सुबह के मुहूर्त में सोना-चांदी के साथ पारंपरिक और शुभ वस्तुओं की खरीदारी करना सबसे बेहतर होगा। दोपहर के मुहूर्त में कामधेनु गाय की मूर्ति खरीदना सबसे उत्तम है। जबकि शाम के मुहूर्त में कछुआ की मूर्ति, सोना-चांदी और पीतल खरीदना सही होगा।

विज्ञापन


वहीं, 12 राशियों के अनुसार भी खरीदारी के विधान हैं। बैशाख मास शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया तिथि 20 मार्च को है। इस दिन जो भी वस्तु खरीदी जाती है, वह घर में सुख-समृद्धि लाती है। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अक्षय तृतीया तिथि रविवार को दोपहर में 1:01 से लगेगा, जो अगले दिन सोमवार को सुबह 10:39 तक रहेगी। मगर, उदया तिथि में मान्य होने से सोमवार को ही अक्षय तृतीया है। प्रो. नागेंद्र पांडेय और आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सुबह के मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) 07:30 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुहूर्त के अनुसार करें खरीदारी

यही सबसे श्रेष्ठ है। इसमें सोना चांदी और पारंपरिक और शुभ वस्तुओं के खरीदारी ज्यादा लाभकारी है। दोपहर के मुहूर्त (शुभ) 01:50 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक रहेगा। मगर, इसमें विजय मुहूर्त भी है, जो दोपहर 02:30 से अपराह्न 03:22 बजे तक रहेगा। इसमें कामधेनु गाय की मूर्ति खरीदने के साथ नया व्यापार या निवेश शुरू करने के लिए उत्तम है। 

साथ में तांबे के बर्तन, लक्ष्मी गणेश, यंत्र, धनिया और नमक खरीदने से हर प्रकार का विजय मिलेगा। उन्होंने बताया कि शाम के मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) शाम 06:45 से रात 10:55 बजे तक रहेगा। इसके साथ डेढ़ घंटे तक अमृत काल भी रहेगा, जो शाम 05: 15 से शाम 06:50 बजे तक है। शाम के मुहूर्त में कछुआ की मूर्ति के अलावा इस मुहूर्त में संपत्ति खरीदने, पीतल, सोना, हीरा-जवाहरात एवं प्लैटिनम वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

कामधेनु से समृद्ध व नमक लेने से आर्थिक समृद्धि
अक्षय तृतीया पर कामधेनु गाय की मूर्ति लेने से समृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसे घर में उत्तर, पूर्व या ईशान कोण में रखें। कछुआ (धातु या क्रिस्टल) से सौभाग्य और स्थिरता, तांबे के बर्तन या लक्ष्मी-गणेश यंत्र से सुख-शांति, साबुत धनिया या नमक से आर्थिक समृद्धि आएगी।

राशिवार ये खरीदें और दान से भी अक्षय वृद्धि
अक्षय तृतीया पर मेष राशि वाले लाल मसूर की दाल, गुड़, तांबा या लाल कपड़े का दान करें, चांदी या इलेक्ट्रॉनिक सामान लें, वृषभ राशि वाले आभूषण या नई संपत्ति में निवेश करें तथा सफेद मिठाई, दूध, दही दान करें। मिथुन राशि वाले व्यापार में वृद्धि के लिए बही खाता या नई मशीनरी लें और हरी मूंग दाल, हरे कपड़े, फल या पत्तेदार सब्जियों का दान करें। 

कर्क राशि वाले संपत्ति या चांदी के सिक्के खरीदें, चांदी, दूध, चावल, शंख या सफेद मोती का दान करें, सिंह राशि वाले गेहूं, गुड़, तांबा या केसर का दान करें व स्वर्ण या धार्मिक पुस्तकें खरीदें, कन्या राशि वाले हरी सब्जियां, फल, मूंग दाल या हरे कपड़े दान व नई व्यावसायिक शुरुआत, तुला राशि वाले इत्र, सफेद मिठाई, रेशमी वस्त्र या चांदी का दान और लग्जरी वस्तुएं या आभूषण खरीदें।

वृश्चिक राशि वाले गुड़, मसूर की दाल, तांबे की वस्तुएं या लाल वस्त्र दान तथा सोने या अचल संपत्ति में निवेश करें। धनु राशि वाले पीली वस्तुएं, चने की दाल, हल्दी, या धार्मिक पुस्तकें दान तथा स्वर्ण, पीतल या नई संपत्ति खरीदना शुभ है। मकर राशि वाले कंबल, सरसों का तेल, लोहे के बर्तन या काले तिल का दान और संपत्ति या वाहन में निवेश, कुंभ राशि वाले जरूरतमंदों को भोजन, काले तिल, लोहे की वस्तुएं या कंबल दान तथा निवेश या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदें, मीन राशि वाले लोगों को पीली दाल, केसर, हल्दी, धार्मिक पुस्तकें या पीले वस्त्र दान तथा सोना या चांदी लेना उत्तम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed