फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Akhilesh yadav big statement on Pahalgam attack said incident is failure of government Neha Singh Rathore

UP: 'सरकारी की नाकामी है पहलगाम हमला', अखिलेश बोले- सच कहने वालों का मुंह बंद कर रही BJP; मांगा मुआवजा

Wed, 30 Apr 2025 06:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 06:52 PM IST
सार

Politics News: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बुधवार को बलिया एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दाैरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में पहलगाम सहित विभिन्न मामलों को लेकर भाजपा पर सियासी तंज किया। कहा कि सरकार नहीं चाहती कि कोई भी सच बोले।

विज्ञापन
Akhilesh yadav big statement on Pahalgam attack said incident is failure of government Neha Singh Rathore
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की घटना सरकार की नाकामी का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर पीडीए सरकार के साथ है। सपा सुप्रीमो सांसद सनातन पांडेय के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन




वे सपा सांसद के घर आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई करने से पहले पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन


सपा प्रमुख ने जनेश्वर मिश्र का नाम लेते हुए कहा कि उनके नाम से हमने लखनऊ में खूबसूरत पार्क बनवाया है। हमें सूचना मिली है कि बलिया में भारी मात्रा में तेल निकला है। बलिया व गाजीपुर की जनता में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का तेल निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- पहलगाम घटना से सबक ले सरकार
सपा मुखिया ने कहा कि सरकार को पहलगाम की घटना से सबक लेते हुए अग्निवीर व्यवस्था को समाप्त कर बड़े पैमाने पर युवाओं को फौज में भर्ती करनी चाहिए। यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर व लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता लालचंद गौतम की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सच लिखना व सच बोलना खतरे से खाली नहीं है।

लालचंद गौतम का दोष इतना ही था कि उसने एक तस्वीर बना दी थी। इसको लेकर भाजपा के लोगों को काफी दुख हुआ। अभी कुछ दिन पहले भाजपा के लोगों ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर टायर फेंके। तलवारें लहराई गईं। सपा सांसद की हत्या की कोशिश की गई। यदि 2027 में पीडीए की सरकार बनी तो बलिया में इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क के मामले में यहां के लोगों को आत्मनिर्भर किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना में मृत पर्यटकों को शहीद का दर्जा देने, मृतकों के परिजनों को 10 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने व उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed