{"_id":"6189078edf61a64d0a39de6a","slug":"air-force-jawan-dies-due-to-electrocution-in-ballia-who-came-home-for-documents-of-father-admitted-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: करंट की चपेट में आने से वायु सेना के जवान की मौत, दिल्ली में भर्ती पिता के दस्तावेज लेने आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: करंट की चपेट में आने से वायु सेना के जवान की मौत, दिल्ली में भर्ती पिता के दस्तावेज लेने आया था घर
Mon, 08 Nov 2021 04:48 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 08 Nov 2021 04:48 PM IST
सार
वायु सेना के जवान विवेक कुमार गुप्ता (19) की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। हादसा तब हुआ जब वो इन्वर्टर ऑन कर रहे थे।
विज्ञापन
विवेक कुमार गुप्ता (19)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के बांसडीह कस्बे के वार्ड नौ में करंट की चपेट में आने से वायुसेना के जवान की मौत हो गई। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती पिता के कुछ आवश्यक दस्तावेज लेने के लिए घर आया था। रविवार शाम इन्वर्टर ऑन करते वक्त करंट की जद में आ गया। आनन-फानन परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विवेक कुमार गुप्ता (19) पुत्र विनोद कुमार गुप्ता करीब दो साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। मां-बाप के इकलौते पुत्र थे। जैसलमेर के रामगढ़ एयरवेज पर तैनात थे। विवेक के पिता दिल्ली स्थित कमांड हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पति के साथ विवेक की मां भी दिल्ली ही थी। दो बहनें बुलंदशहर में पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन
विवेक अचानक किसी दस्तावेज के लिए रविवार शाम बांसडीह स्थित घर पहुंचे। इनवर्टर ऑन करते वक्त करंट की जद में आ गए। गोरखपुर सब स्टेशन के अधिकारी एसएन चतुर्वेदी ने बताया कि वायुसेना के जवान विवेक गुप्ता का अंतिम संस्कार बलिया स्थित महावीर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन