फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Agriculture got new energy due to rain, troubled by water logging

बारिश से खेती को मिली नई ऊर्जा, जलभराव से फजीहत

Mon, 01 Aug 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Agriculture got new energy due to rain, troubled by water logging
जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर लगा बारिश का पानी। - फोटो : BALLIA
बलिया। सावन माह में पिछले कई दिनों से रुक कर कभी हल्की तो कभी बूंदा-बांदी हो रही है। सोमवार को भोर से ही आसमान में घनघोर बादल रहे और सुबह होते ही झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की वहीं किसान खुश हैं। उधर, बारिश के चलते नगर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई दिनों उमड़-घुमड़ रहे बादल लगातार दूसरे दिन सोमवार की सुबह झमाझम बरसे। बरसात से उमसभरी गर्मी से लोगों को निजात मिली। वहीं मौसम का मिजाज देख किसानों में नई उम्मीद जगी है और किसान देर से ही सही पूरे मनोयोग से धान की रोपाई में जुट गये हैं। किसानों की मानें तो अभी पूख नक्षत्र चल रहा है और धान की रोपाई के लिए बहुत विलंब नहीं हुआ है। बरसात से एक ओर जहां खेती किसानी को नई ऊर्जा मिली है। वहीं नगरपालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत के बरसात पूर्व नालों की साफ-सफाई की पोल खुलने लगी है। बारिश के बाद सदर तहसील परिसर के अलावा शहर के निचले मोहल्ले काजीपुरा, आवास-विकास, बहादुरपुर, रामपुर उदयभान, प्रोफेसर कॉलोनी जाने वाले रास्तों पर बने गड्ढों में पानी भर गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed