{"_id":"631107861c366b648854309e","slug":"agricultural-market-will-be-built-in-siwan-kala-land-will-be-acquired-ballia-news-vns6719678131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवान कला में बनेगी कृषि मंडी, भूमि अधिग्रहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवान कला में बनेगी कृषि मंडी, भूमि अधिग्रहित
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सबकुछ ठीकठाक रहा तो शीघ्र ही तहसील क्षेत्र के सिवान कला गांव में कृषि मंडी का निर्माण होगा। इससे तहसील क्षेत्र के व्यापारियों को अपना उत्पाद बेचने के लिए जिला मुख्यालय और कृषि मंडी बेल्थरारोड तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
सिवान कला गांव में बनने वाली मंडी के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। शासन से धन आहरित होते ही मंडी के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी तहसील क्षेत्र में मंडी के निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।
मंडी समिति के अधिकारियों का कहना है कि मंडी के निर्माण के लिए विधायक के गांव सिवान कला में संपूर्ण भूमि का अधिग्रहण किया गया है। उक्त भूमि खंड सिकंदरपुर तहसील मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जमीन सिकंदरपुर से बालूपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित है। कृषि मंडी बन जाने से क्षेत्र के किसानों के साथ साथ व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।