{"_id":"58d801924f1c1b14301a2496","slug":"agricultural-machinery-will-not-be-taken-arbitrarily","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने तरीके से नहीं ले सकेंगे कृषि यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने तरीके से नहीं ले सकेंगे कृषि यंत्र
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से अनुदान पर मिलनेवाले कृषि यंत्रों को अब किसान न तो मनमाने तरीके से ले पाएंगे और न ही अधिकारियों की ओर से आवंटन ही किया जाएगा। कृषि यंत्रों के आवंटन को लेकर शासन ने समय सीमा का निर्धारण कर दिया है। अधिक से अधिक किसानों को लाभ देने को लेकर यह कवायद की गई है।
वर्ष 2015-16 से शासन ने कृषि यंत्रों की खरीद के लिए तीन साल की समय सीमा निर्धारित कर दी। समय सीमा के निर्धारण के कारण उन किसानों को भी अनुदानित कृषि यंत्रों का लाभ मिला जो हर बार वंचित रह जाया करते थे। अब मानव चालित कृषि यंत्र पांच साल के बाद ही पुन: लिया जा सकता है। इसके अलावा ट्रैक्टर चालित कृषि यंत्र किसानों को10 साल के अंतराल पर ही मिल सकेगा, बशर्ते कोई किसान प्रतीक्षा सूची में न हो। सरकार का मानना है कि समय सीमा के निर्धारण से अधिक से अधिक किसानों को जहां लाभ मिलेगा वहीं कृषि यंत्रों के आवंटन में मनमानी पर भी लगाम लगेगा। इससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।