फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Agreement reached between railway and Sangharsh Samiti, Dharna postponed

Ballia News: रेलवे और संघर्ष समिति के बीच बनी सहमति, धरना स्थगित

Tue, 10 Sep 2024 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached between railway and Sangharsh Samiti, Dharna postponed
फेफना। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगों को लेकर फेफना रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 41वें दिन रेलवे प्रशासन और क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बीच सहमति बनने के बाद स्थगित कर दिया गया। आमरण अनशन पर बैठे संतोष सिंह को 6ठें दिन जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम डीपी सिंह, एएसपी कृपाशंकर के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों और एडीआरएम राजेश सिंह ने क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह से लंबी बातचीत की। वार्ता के दौरान फेफना में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव पर सहमति बनी।
विज्ञापन

इसमें सारनाथ एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, सद्भावना या गोंदिया एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए तीन महीने का समय मांगा, जिस पर संघर्ष समिति सहमत हो गई। इसके अलावा एडीआरएम ने टिकट खिड़की और यात्री प्रतीक्षालय प्लेटफाॅर्म के बाहर करने, रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज और वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व में मिलने वाली सुविधाओं की बहाली की मांग पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसडीएम आत्रेय मिश्रा, सीओ श्यामकांत, सुएश द्विवेदी, धनंजय सिंह, मुकेश पनवार, सुभाष चंद्र एसओ जीआरपी, बब्बन सिंह प्रभारी आरपीएफ, बृजमोहन सरोज एसओ फेफना एवं संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद थे। रेलवे और संघर्ष समिति के बीच सहमति हो जाने के बाद एडीआरएम और जनार्दन सिंह ने इसकी घोषणा धरना स्थल पर की। इस अवसर पर तेज नारायन, शिवाजी, राजेश गुप्ता, केशव गुप्ता, मनीष सिंह, राजकुमार गुप्ता, छोटेलाल चौधरी, आत्मा गिरी, प्रभूनाथ पहलवान, गंगेश्वर सिंह, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed