फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After the allegation of the teenager, the inspector and the constable line spot

किशोरी के आरोप के बाद दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 24 Jul 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
After the allegation of the teenager, the inspector and the constable line spot
रसड़ा । कोतवाली में एक किशोरी को प्रताड़ित करने के आरोप में एसपी ने संबंधित दरोगा और महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। किशोरी ने वीडियो वायरल कर कोतवाली की पुलिस पर प्रताड़ित करने और बयान बदलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले को एसपी डॉ. विपिन ताडा ने गंभीरता से कार्रवाई की।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली अंतर्गत एक गांव की किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने की तहरीर पुलिस को परिजनों ने दी थी। इसमें पुलिस ने 10 जून को मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। वायरल किए गए वीडियो में किशोरी ये कहती हुई नजर आ रही है कि वह बीते 15 जुलाई को कोतवाली गई थी। यहां पुलिसवालों ने उसे परेशान किया, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की भी धमकी दी। उसने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस अभद्रता कर बयान बदलने का दबाव बनाते हैं। कहते हैं कि लड़के वालों की तरफ से बयान देना। उससे थाने में झाड़ूू पोछा भी करवाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

वहीं, परिजनों ने पुलिस को फोन कर किशोरी के बारे में जानने की कोशिश की तो रसड़ा पुलिस ने मेडिकल की बात कह कर बात टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed