फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After seeing the rain, the rule can take decision

बरसात देखने के बाद शासन ले सकता है निर्णय

Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
After seeing the rain, the rule can take decision
बलिया। जिला कारागार में बारिश का पानी भर जाने के कारण पिछले साल अक्टूबर माह में 839 कैदियों को दूसरे जिलों की जेल में भेज दिया गया था। उनमें से 100 कैदियों को वापस बलिया जेल लाया गया है लेकिन शेष कैदियों की वापसी के लिए प्रशासन मानसून पर निगाह टिकाए है। मौजूदा समय में इस जेल में 300 निरुद्ध है। यदि बरसात में जेल में पानी भरा तो उन्हें ही कहीं और ले जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पिछले साल हुई मूसलाधार बारिश से जिला जेल के बैरकों में पानी भर गया था। जिसके चलते कैदियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसकी जानकारी जेल प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों को दिया गया था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर जिला जेल में निरूद्ध 939 कैदियों को दो अक्तूबर 2021 को गैर जनपद के जेलों में शिफ्ट किया गया था। इनमें से 600 कैदियों को आजमगढ़ और 339 कैदियों को अम्बेडकर नगर जिला जेल में भेजा गया था। जिला जेल से पानी निकलने तथा बैरकों व कमरों की साफ-सफाई तथा भवनों के मरम्मत कार्य संपन्न होने के बाद पहले 65 कैदियों को जिला जेल में शिफ्ट किया गया। इसमें 30 सजायाफ्ता तथा 35 विचाराधीन कैदी थे। इसके बाद पुन: 35 कैदियों को शिफ्ट किया गया था। इस प्रकार अब तक करीब 100 कैदियों की वापसी हो चुकी है। इसके अलावा वर्तमान में प्रतिदिन नए आठ से 10 कैदी कारागार में शिफ्ट किए जा रहे हैं। जेल में वर्तमान में करीब 300 कैदी निरुद्ध हो चुके हैं। जेल का मानक ही 339 का है। इस बाबत जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कैदियों की वापसी संभव नहीं है। कारण कि शासन बरसात देख रहा है। शासन से जैसा दिशा निर्देश मिलेगा आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अब तक 100 कैदियों की वापसी हुई है। इसके अलावा नए कैदियों को जेल में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed