फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   after rain the cold increased

बारिश से फिर बढ़ी गलन

Wed, 28 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 28 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
after rain the cold increased
बलिया। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश एवं बूंदाबांदी की वजह से गलन फिर लौट आई है। बीच में दो धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी। मौसम की बेरुखी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी सूर्य देव का दीदार तक नहीं हुआ। पूरे दिन आसमान में काले-काले बादलों ने डेरा जमाए रखा। वहीं बारिश रबी की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
विज्ञापन


 मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से आमजन सहित पशु-पक्षी बेहाल हो गए हैं। कभी कोहरा, कभी सर्द हवा तो कभी बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार से रुक-रुक हो रही बारिश व बूंदाबांदी ने एक बार फिर गलन बढ़ा दिया है। गलन के कारण लोग अपने घरों में दुबके नजर आए। ठंड की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इससे दूकानदार    मायूस नजर आए। वहीं यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed