{"_id":"ec91e9acaeb6b3ec7ce1df1394184470","slug":"after-disenfranchised-bifre-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मताधिकार से वंचित होने पर बिफरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मताधिकार से वंचित होने पर बिफरे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 21 Dec 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
नगर के टाउन महाविद्यालय के बीएससी कृषि के छात्रों ने कालेज में नामांकन के बाद भी उन्हें छात्रसंघ चुनाव में मताधिकार से वंचित किए जाने के विरोध में जुलूस निकाला।
कलेक्ट्रेट पहुंच छात्रों ने कॉलेज और विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद छात्रों ने जिलाधिकारी के संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपण पांडेय को सौंपा।
टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह ने कहा कि टीडी कालेज के एमएससी कृषि तृतीय समेस्टर के छात्र-छात्राओं का छात्रसंघ चुनाव में मतदान करने का अधिकार समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
यदि कॉलेज प्रशासन समय रहते उचित कदम नहीं उठाता है, तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। महामंत्री नीरज दुबे ने कहा कि मतदान करने के अधिकार से वंचित कर देना छात्र-छात्राओं के साथ धोखा है। क्योंकि लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार मतदान होता है।
जब छात्रों की कोई गलती नहीं है, तो उन्हें मतदान से वंचित करना पूरी तरह से गलत है। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राणा कुनाल सिंह ने महाविद्यालय के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की।
इस मौके पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री ऋषिकेष पांडेय, पूर्व महामंत्री मनन दुबे, अवनीश, दीपक, विक्रम, धर्मेंद्र, दीपू, आकाश आदि रहे।