फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After 4 years, the municipality slipped 275 places in the Swachh Survey

Ballia News: 4 साल बाद स्वच्छ सर्वेक्षण में 275 पायदान फिसली नगर पालिका

Sat, 19 Jul 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
After 4 years, the municipality slipped 275 places in the Swachh Survey
बलिया। चार वर्षों बाद स्वच्छता की रैंकिंग में नगर पालिका बलिया राष्ट्रीय स्तर पर 87 और राज्य स्तर पर 275 अंक फिसली है। हालांकि सफाई के नाम पर शहर में नगर पालिका प्रतिमाह करीब 50 लाख रुपये से अधिक खर्च करने का दावा करती है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में बलिया नगर पालिका की रैंकिंग राष्ट्रीय स्तर पर 306 और राज्य स्तर पर 317 है।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत रेवती ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए प्रदेश में 42वां व देश में 131वां स्थान प्राप्त कर मंडल व जिले में अव्वल है। वर्ष 2023-24 के सर्वेक्षण में रेवती को राष्ट्रीय स्तर पर 1775 और प्रदेश में 334वां स्थान मिला था। रैंकिंग में 8948 अंक प्राप्त कर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम ने बताया कि पिछले वर्ष सर्वेक्षण में नगर पंचायत रेवती ने पिछली रैंक में काफी सुधार किया है।
विज्ञापन

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी मध्यम वर्ग के शहराें की स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की सूची में जिले की नगर पालिका, बलिया को राष्ट्रीय स्तर 306 और प्रदेश स्तर पर 317 वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 के सर्वेक्षण में नगर पालिका बलिया को राष्ट्रीय स्तर पर 219वां व प्रदेश में 42वां स्थान मिला था। नगर पंचायत बांसडीह ने भी पिछले वर्ष की रैंकिंग में सुधार करते हुए नेशनल लेवल पर 241 और स्टेट लेवल पर 90 अंक प्राप्त किया है।

नगर पालिका, बलिया का कुल स्कोर 7466 है। जबकि नपं रेवती का स्कोर 8948 है। इसके बाद भी नगर पालिका बलिया की रैंकिंग में गिरावट आई है।
जबकि नपं रेवती अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। डंप साइटों का सुधार, आवासीय क्षेत्रों की सफाई और बाजार क्षेत्रों की सफाई में नपा को 100 फीसदी अंक मिले हैं। जबकि घर-घर जाकर कचरा संग्रहण में 62, गीला कचरा, सूखा कचरा, और खतरनाक कचरा को अलग करने में 25 और कचरा उत्पादन और निपटान में 12 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed