फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After 30 hours, the dead body of the youth was found in the river

30 घंटे बाद नदी में उतराया मिला युवकों का शव

Fri, 23 Sep 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
After 30 hours, the dead body of the youth was found in the river
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के खरीद गांव के पास सरयू नदी के छाड़न में डूबे दोनों युवकों का शव शुक्रवार को 30 घंटे बाद नदी में उतराया मिला। दोनों दोस्तों के शव मिलते ही परिजनों और गांव में कोहराम मच गया। परिजनों को विलाप को देखकर हर आंखों में पानी आ गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

खरीद गांव निवासी दो युवक किशन कुमार (21) पुत्र चंद्रमा राम, अनीस कुमार (20) उमेश राम बृहस्पतिवार को अपने करीब एक दर्जन दोस्तों के साथ खरीद गांव के समीप सरयू नदी के छाड़न में स्नान करने गए थे। इस दौरान दोनों युवक स्नान करते करते गहरे पानी में चले गए। इनका कोई पता नहीं चला था। स्थानीय लोगों की ओर से गोताखोरों की मदद और बड़ी जाल डालकर ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन उन दोनों का कोई अता-पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार को जहां दोनों युवक डूबे थे, उसी के आसपास में दोनों का शव करीब 30 घंटा बाद नदी में उतराया मिला। आसपास के गांव के लोगों का हुजूम नदी की तरफ दौड़ पड़ा। परिजन दहाड़े मारकर कर रोने लगे। परिजनों का रोना देख सभी की आंखें भर गई थीं। दोनों के शव खाट पर लेकर लोग जैसे ही गांव पहुंचे, गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

स्टीमर से आ रहे लोगों ने दी जानकारी
सिकंदरपुर। शुक्रवार की दोपहर स्टीमर से पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी श्रवण कुमार, मिथलेश कुमार, प्रभात कुमार, छोटू बिहार से पीपा बांध कर आ रहे थे। उन लोगों ने देखा कि एक शव सरयू नदी के छाड़न में उतराया है। दूसरा शव सरयू नदी के तरफ बहता हुआ जा रहा है। तुरंत उन लोगों ने घाट पर बैठे लोगों को सूचना दी। मिथलेश यादव नाव लेकर पहुंच गए। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों की मदद से दोनों युवकों का शव नदी से बाहर निकाल खरीद दरौली घाट के किनारे लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed