फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After 10 a.m., there is a traffic jam due to increased vehicle load on the roads

Ballia News: सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर वाहनों का लोड बढ़ने से जाम

Tue, 16 Sep 2025 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
After 10 a.m., there is a traffic jam due to increased vehicle load on the roads
बलिया। शहर में दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बाजार स्कूल, सरकारी और निजी कार्यालय खुले तो सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर वाहनों का लोड बढ़ने से जाम लग गया। पटरियों पर ठेला खोमचा व दुकानों के अतिक्रमण के कारण जगदीशपुर, ओवरब्रिज महुआ मोड़ पर जाम रहा। चौराहा पर जाम के साथ ही ध्वनि प्रदूषण लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है।
विज्ञापन

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए समय-समय पर कवायद की गई लेकिन अधिकांश धरातल पर महज कुछ दिनों तक दिखाई दीं। आलम यह है कि नगर में रोजाना जाम लगता है। करीब पांच साल पहले जब सभी वाहन स्टैंडों को नगर से बाहर किया गया था तो स्टैंड से यात्रियों के आने-जाने के लिए नगर में ई-रिक्शा की शुरुआत हुई। अब इन्हीं ई रिक्शों के कारण जाम लगता है। इसके अलावा कहने के लिए तो पटरी दुकानदार हैं लेकिन सड़कों तक ठेला आदि लगाते हैं।
विज्ञापन

नगर के अधिकांश चौराहा व मार्गों पर ऐसी ही स्थिति है। कई ठेलाें पर फल व जूस बेचने वाले लाउडस्पीकर पर गाने बजाते हैं। इसके चलते नगर के प्रमुख चौराहे ओक्डेजगंज, आर्यसमाज रोड, चौक, जगदीशपुर, रेलवे क्राॅसिंग, अस्पताल रोड आदि पर खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत ट्रैफिक प्रभारी समद खां ने कहा कि जाम लगने वाले स्थानों को चिह्नित कर जवानों को तैनात किया गया था। जिसके कारण जाम से लोगों को परेशानी नहीं हुई। ठेलों पर डाउडस्पीकर लगवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed