फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates took out procession against SDM

अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ किया जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Mon, 06 Sep 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Advocates took out procession against SDM
बलिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने सदर एसडीएम पर वादकारियों और अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। तहसील परिसर से जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम द्वारा बिना सुनवाई के एक पक्षीय आदेश कर दिया जा रहा है। इसके चलते अधिवक्ताओं ने न्यायालय का बहिष्कार उनके स्थानांतरण तक किया है। अधिवक्ताओं ने शासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि सदर एसडीएम को तत्काल स्थानांतरित किया जाए। अन्यथा की दशा में राजस्व न्यायालय व चकबंदी न्यायालय तथा फोरम का न्यायिक बहिष्कार अनिश्चितकाल तक किया जाएगा। इस मौके पर विपिन बिहारी सिंह, राजेंद्र वर्मा, गौरीशंकर शुक्ला, मारकंडेय सिंह, आनंद कुमार ओझा, मदनलाल वर्मा, शिवप्रकाश सिंह, ददन पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, कमलाकर चौबे, महेश प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, जटी दुर्गा प्रताप सिंह, परमानंद सिंह, रविंद्रनाथ तिवारी, राजेश सिंह, राजू सिंह, गोपाल सिंह, कुमार स्कंद सिंह उर्फ चेतन, अश्वनी कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed