फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates protested against the functioning of the court in the evening

Ballia News: शाम के समय न्यायालय संचालन के विरोध में उतरे अधिवक्ता

Fri, 04 Apr 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested against the functioning of the court in the evening
रसड़ा। अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा के अधिवक्ताओं की बैठक राधेश्याम चौबे की अध्यक्षता में हुई। उच्च न्यायालय द्वारा सायंकालीन न्यायालय चलाए जाने के आदेश का विरोध किया। न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

राधेश्याम चौबे ने कहा कि न्यायालय द्वारा न्यायाधीश की कमी का भार अधिवक्ताओं पर डालने के लिए सायंकालीन कोर्ट की व्यवस्था रखी गई है, जो अति निंदनीय है। अधिवक्ता समाज कोई बंधुआ मजदूर नहीं है जो सुबह से रात्रि तक न्यायिक कार्यों में लगा रहे। सभी का अपना परिवार है और परिवार भी हमसे अपेक्षा रखता है।
विज्ञापन

कमलेश तिवारी ने महिला वादकारियों एवं महिला अधिवक्ताओं की होने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला। कहा कि महिला अपने परिवार की कर्ताधर्ता होती है। ऐसी स्थिति में सायंकालीन न्यायालय को चलाना उचित और व्यावहारिक नहीं है।द्वारिका सिंह, विनोद सिह, इंद्र देव यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, इन्द्र जीत तिवारी, राम शब्द यादव पंकज दूबे बृजेश पाल थे। संचालन सुशील सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed