फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates protest for the demand of Gram Nyayalaya

Ballia News: ग्राम न्यायालय की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 28 Feb 2023 10:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Tue, 28 Feb 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Advocates protest for the demand of Gram Nyayalaya
बेल्थरारोड। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने ग्राम न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत हो मंगलवार से बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर आयोजित सभा में अधिवक्ताओं ने निर्णायक संघर्ष का शंखनाद करते हुए न्यायालय स्थापना हो जाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया।
विज्ञापन

़सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ता व त्वरित न्याय सुलभ कराने के लिए बेल्थरारोड में ग्राम न्यायालय की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की, जो अत्यंत सराहनीय है। ग्राम न्यायालय के लिए तहसील के ऊपरी तल पर कक्ष आदि का निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन आश्चर्य है कि दीवानी न्यायालय बलिया के अधिवक्ताओं द्वारा इसका अनावश्यक रूप से विरोध किया जा रहा है। जबकि बेल्थरारोड क्षेत्र से 60 से 80 किलोमीटर की दूरी तय करके यहां के लोग न्यायालय संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बेल्थरारोड में ग्राम न्यायालय की स्थापना जनहित में सर्वथा उचित है। उन्होंने ग्राम न्यायालय स्थापना को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं के विरोध को गलत ठहराते हुए इसकी निंदा की। साथ ही न्यायालय स्थापना की मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प जताया। इस मौके पर राशिद कमाल पाशा, अरूण श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, अनिल यादव, अतुल प्रकाश यादव, लक्ष्मीनारायण मिश्र, अहमद रजा, राशिद अली, कलिंदर यादव, संजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed