{"_id":"62d98d281e5e96791c017d08","slug":"advocates-movement-continues-posting-of-new-tehsildar-ballia-news-vns6650809155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, नए तहसीलदार की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी, नए तहसीलदार की तैनाती
विज्ञापन
बैरिया। तहसीलदार बैरिया शैलेंद्र चौधरी द्वारा अधिवक्ता प्रेमचंद श्रीवास्तव को पटकने के बाद उपजे विवाद को लेकर बैरिया तहसील पर तीसरे दिन गुरुवार को भी उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के सामने तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी रहा। हालांकि बैरिया तहसील पर दूसरे तहसीलदार संजय सिंह के तैनाती कर दी गई है।
आंदोलित अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी मांग पूरी नहीं की गई है। अधिवक्ता आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसीलदार का स्थानांतरण उनकी मांग नहीं है। उनकी मांग है कि तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी का निलंबन हो, तहरीर पर मुकदमा तथा उनकी विभागीय जांच की जाए। जब तक मांग पूरा नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। हम अपना आंदोलन और तेज करेंगे। इस अवसर पर बैरिया तहसील बार के अधिवक्ता उमेश सिंह, देवेन्द्र मिश्र, अजीत सिंह, विजय सिंह, अरुण श्रीवास्तव, बसंत पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रुद्र देव कुंवर, गौरीशंकर पाण्डेय, अशोक तिवारी, संजय सिंह, रमेश सिंह, कृष्णा यादव, योगेन्द्र पाण्डेय, रामप्रकाश सिंह, कृष्णानन्द सिंह, संजय सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
तहसीलदार के खिलाफ 23 तक आंदोलन : रसड़ा। तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा बैरिया तहसीलदार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रह कर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने 23 जुलाई तक प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन एवं प्रदेश नेतृत्व से मांग की कि तहसीलदार शैलेश चौधरी को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। अध्यक्ष शिशिर कुमार श्रीवास्तव, ईनल सिंह, गिरीश नारायण सिंह, ध्रुव, अमर बहादुर सिंह, शिवानंद श्रीवास्तव, विपिन चंद्र श्रीवास्तव, मणिकांत तिवारी, अशोक कुमार, शैलेश सिंह, राजीव सिंह, श्याम आदि शामिल रहे। संवाद