फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocate going to court attacked

न्यायालय आ रहे अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Advocate going to court attacked
बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के बुल्लापुर ढाले के पास बुधवार की सुबह न्यायालय जा रहे अधिवक्ता पर छह लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने अधिवक्ता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल अधिवक्ता के भाई श्वेतांशु गुप्ता की तहरीर पर दो नामजद तथा चार अज्ञात लोगोें के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दुबहर थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी हिमांशु गुप्ता पुत्र जवाहर लाल गुप्ता बुधवार की सुबह न्यायालय जा रहे थे। जैसे ही वे बुल्लापुर ढाले पर पहुंचे, पहले से घात लगाए छह लोगों ने उनको रोक दियाऔर लाठी-डंडे उनके ऊपर हमलाकर दिया। लाद घूंसे से भी पिटाई की। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 पर जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ बढ़ी तो बदमाश भाग गए। आसपास के लोगों ने अधिवक्ता को दुबहर थाना पहुंचाया। वहां से थाने द्वारा अधिवक्ता को जिला चिकित्सालय भेजा गया। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि अधिवक्ता के भाई की तहरीर पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed