फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ADRM suggested three mantras for success to students

Ballia News: एडीआरएम ने छात्रों को सुझाया सफलता के तीन मंत्र

Sun, 24 Sep 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
ADRM suggested three mantras for success to students
बैरिया। श्री सुदिष्टपुरी पीजी काॅलेज, रानीगंज के छात्रों को मुरादाबाद रेलवे मंडल के एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह ने शनिवार को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा तमन्ना यादव, नेहा प्रजापति के सरस्वती वंदना से हुआ। तदोपरांत महाविद्यालय के प्रो. डॉ. संतोष सिंह ने एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह का परिचय छात्रों से कराया।
विज्ञापन

एडीआरएम सिंह ने कहा कि ग्रामीणांचल में पैदा होना अभिशाप नहीं, छात्र इसे हीन भावना से न लें बल्कि अवसर के रुप में परिवर्तित करते हुए उच्चस्थ पदों पर आसीन हो। इसके लिए दृढ़ इच्छा शक्ति और पढ़ाई के प्रति समर्पण जरुरी हैं। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने व्यक्तित्व के उत्थान के लिए तीन मंत्र सुझाएं। कहा कि सेल्फ मोटिवेशन, सेल्फ डिसप्लीन और सेल्फ टाइम मैनेजमेंट के साथ जीवन यापन के तीन मंत्र अर्थमैटिक्स, बेसिक कंप्यूटर और बेसिक अंग्रेजी की जानकारी वर्तमान परिवेश में जरुरी हैं।
विज्ञापन

इससे छात्र अपने शैक्षणिक जीवन में हमेश अग्रसर रहेगा और सफल जीवन यापन कर सकेगा। इसके पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. राम शर्मा ने अंगवस्त्र देकर एडीआरएम का स्वागत किया। साथ ही एडीआरम से एक पूरा दिन छात्रों को देने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed