फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ADRM looks at development work

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम व डीआरएम के आगमन को लेकर अधिकारियों का दौरा जारी

Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ADRM looks at development work
बैरिया। बलिया-छपरा रेलखंड के सबसे महत्वपूर्ण सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर इस समय अधिकारियों के दौरे बढ़ गए हैं। तीन जनवरी 2020 को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम और डीआरएम के दौरे के मद्देनजर सुरेमनपुर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करने का सिलसिला जारी है। एडीआरएम प्रवीण कुमार ने सोमवार की देर शाम सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को देखा। एडीआरएम ने संबंधित जेई को जरूरी निर्देश देते हुए विकास कार्यों को मानक के अनुरूप करने को कहा।
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर स्टेशन मास्टर कक्ष, वीआईपी रूम, दो नम्बर प्लेटफार्म का उच्चीकरण कार्य के अलावेे सुंदरीकरण कार्य चल रहा है। एडीआरएम से यात्रियों ने शिकायत किया कि छपरा-बलिया के बीच आये दिन 65105 मेमो सवारी गाड़ी कैंसिल हो रही है। मौजूदा समय में रविवार से मंगलवार तक मेमो ट्रेन कैंसिल रही, जबकि 16 दिसंबर से फरवरी तक इंटरसिटी एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एडीआरएम ने आश्वासन दिया कि रेलवे बोर्ड के सामने समस्या को रखा जाएगा। वहीं मंगलवार को डिविजनल इलेक्ट्रिकल मैनेजर सत्येन्द्र यादव ने प्लेटफार्म पर प्रकाश व्यवस्था, सिंग्नल व्यवस्था का अवलोकन किया। यात्रियों ने शिकायत किया कि स्टेशन के मुख्य द्वार पर टेंपा व बाइक खड़ी कर प्लेटफार्म पर जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed