फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ADO Panchayat will investigate the cleaning work of five villages daily

Ballia News: रोजाना पांच गांवों के सफाई कार्य की पड़ताल करेंगे एडीओ पंचायत

Tue, 28 Feb 2023 09:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Tue, 28 Feb 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat will investigate the cleaning work of five villages daily
बलिया। पंचायती राज विभाग ने सफाई कर्मियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि आए दिन ग्रामीणों की ओर से सफाई नहीं होने शिकायतें मिलती हैं। इसको देखते हुए डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को प्रतिदिन पांच गांवों की पड़ताल कर रिपोर्ट करने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों की तरह गांवों की सफाई के लिए गांवों की सफाई के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से वर्ष 2009-10 में कवायद की गई। जिले के कुल राजस्व गांव 2403 के सापेक्ष 2320 सफाईकर्मियों की तैनाती हुई। लेकिन तैनाती के बाद से ही जिले में सफाईकर्मियों से मनमाना काम कराने की व्यवस्था शुरु हो गई जो आज भी बदस्तूर जारी है। इसके अलावा गांवों में तैनात सफाईकर्मी भी मनमाने तरीके से कार्य करते हैं। यही कारण है कि आए दिन पंचायती राज विभाग में गांवों में सफाई नहीं होने की शिकायतें पहुंचती हैं। इसको देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने अब नकेल कसने की तैयारी की है। उन्होंने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को कम से कम पांच ग्राम पंचायतों के सफाई कार्य की पड़ताल करने व सफाई कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर विभाग में खलबली मची है। बताया जाता है कई सफाईकर्मी मनमाने तरीके से काम करते हैं और उनपर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

इस बाबत डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि सभी एडीओ पंचायत को गांवों की सफाई कार्य की लगातार मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। सफाई कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed