फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administrative raid caused a stir illegal ultrasound centers were running in Bansdih three were sealed

Ballia: प्रशासनिक छापे से मचा हड़कंप, बांसडीह में चल रहे थे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर, तीन को सील किया गया

Mon, 21 Oct 2024 05:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 21 Oct 2024 05:37 PM IST
सार

बलिया के बांसडीह में अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर की सूचना पर प्रशासनिक कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई में कई सेंटर पर गड़बड़ी पकड़ी गई। तील सेंटरों को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
Administrative raid caused a stir illegal ultrasound centers were running in Bansdih three were sealed
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासनिक छापा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया के बांसडीह में बिना रजिस्ट्रेशन के अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन व लिंग परीक्षण की शिकायत पर सोमवार को डाक बंगला के समीप दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों व एक क्लिनिक पर तहसीलदार बांसडीह निखिल शुक्ला ने मेडिकल आफिसरों की टीम के साथ छापेमारी की। जांच के बाद मानक विहिन मिलने पर तीनों सेंटरों को सील कर दिया। छापेमारी की खबर पर अवैध रूप से संचलित जांच केन्द्र, निजी अस्पताल व क्लिनिक धड़ाधड़ शटर गिराकर फरार हो गये।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी को शिकायत मिली थी कि गलत अल्ट्रासाउंड केंद्राें का संचालन हो रहा है। सेंटरों में चंद पैसा कमाने के चक्कर में गर्भवती महिलाओं का लिंग परीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार निखिल शुक्ला को जांच की जिम्मेदारी दी। तहसीलदार के साथ चिकित्सा अधीक्षक बांसडीह डा. बिंकटेश मौआर व नायब तहसीलदार सुधांशु श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ दो अल्ट्रासाउंड पर छापेमारी कर जांच किया तो उक्त केंद्रों में कुछ भी नियमानुसार नहीं मिला।
विज्ञापन


उनके रजिस्ट्रेशन से लेकर समस्त प्रकार के क्रियान्वयन अवैध मिले। जांच में पता चला कि बी फार्मा डिप्लोमाधारी जो सिर्फ दवा की दुकान खोल सकते हैं, वही बिना किसी वैध अधिकार पत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्र व क्लिनिक का संचालन कर रहे है। चिकित्सा अधीक्षक की टीम ने लोगों से बातचीत कर भी जानकारी ली। इस संबंध में तहसीलदार निखिल शुक्ला ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर उक्त कार्रवाई की गयी है। जांच में गलत पाए जाने पर दो अल्ट्रासाउंड केंद्र व एक प्राइवेट क्लिनिक को सील किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed