फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administration was alerted due to the glacier burst, issued advisory

ग्लेशियर फटने से अलर्ट हुआ प्रशासन, जारी की एडवाइजरी

Sun, 07 Feb 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Administration was alerted due to the glacier burst, issued advisory
बलिया। उत्तराखंड के चमोली जनपद में ग्लेशियर के फटने तथा ऋषिगंगा जल परियोजना का बांध टूटने से जिले में बाढ़ आने की संभावना बढ़ गई है। भविष्य में होने वाली किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने एडवाइजरी जारी की है और सभी विभागों को अलर्ट करते हुए हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया है। डीएम ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नदियों के किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को संभावित खतरे से आगाह करते हुए संभावित खतरे के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दें ताकि अचानक पानी आने से कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा है कि ग्लेशियर टूटने से जनपद में प्रवाहित होने वाली नदियों में भारी मात्रा में पानी आने की आशंका है। जिलाधिकारी ने स्थिति पर नजर रखने का निर्देश सभी उपजिलाधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें काल
जिलाधिकारी ने कहा है कि नदियों के किनारे रहने वाले लोग किसी भी आपात स्थिति में एनडीआरएफ के कमांडेंट कौशलेश राय (मो.-8004931401, कार्यालय-995554677, फैक्स-7007454954)तथा डिप्टी कमांडेंट असीम उपाध्याय ( मो-8004931404, कार्यालय-8004936924, आवास-7007699947) या एसडीआरएफ के कंट्रोल रूम (7839869303) से संपर्क किया जा सकता है। महेन्द्र सिंह, सहायक अभियंता (9451940217), वरिष्ठ सहायक राकेश (7839123486) से भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed