फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administration siege by encroachments

प्रशासन की घेराबंदी को नकलमाफियाओं ने भेदा

Thu, 08 Feb 2018 11:42 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 08 Feb 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administration siege by encroachments
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को नकल माफियाओं ने प्रशासन व शिक्षा विभाग की घेराबंदी को भेद डाला। बांसडीह क्षेत्र में परीक्षा केंद्र से महज 200 मीटर की दूरी पर एक कमरे में कॉपी लिखते चार-पांच युवक पकड़े गए और प्रश्र पत्र भी थे। चिलकहर क्षेत्र में तो खुलेआम केंद्र के बाहर खिड़कियों से तो अंदर बोल कर नकल कराई जा रही थी। वहीं दोनों पालियों में 1065 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल कृषि विज्ञापन की परीक्षा के लिए कुल 173 छात्र पंजीकृत थे जबकि 124 ही उपस्थित हुए और 49 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि सुबह की पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। सायं की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्रपत्र की परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 8391 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 8565 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1026 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर की परीक्षा में कई केंद्रों पर नकल होती रही।
विज्ञापन


बांसडीहरोड, क्षेत्र के मैरीटार में स्थित परीक्षा केंद्र से करीब 200 मीटर दूर एक कमरे में कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को प्रश्रपत्र की छायाप्रति के साथ ही लिखी गईं कॉपियों को बरामद किया। कोतवाल नेशिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। चिलकहर : कई केंद्रों पर बाहर से नकल नहीं हो पा रही तो कक्ष निरीक्षक इमला बोलकर नकल करा रहे हैं। सचल दस्ता की गाडिय़ां सड़कों पर ही फर्राटे भर रहीं और नकल माफिया विद्यालयों के कमरों की खिड़कियों के पास खड़े होकर नकल करा रहे।  बताया जाता है कि जैसे ही अधिकारी केंद्रों से बाहर निकलते हैं वैसे ही कक्ष निरीक्षक बच्चों को बोलकर नकल करना शुरू कर दे रहे हैं। कई केंद्रों पर बाहर  से कॉपियां लिखवा कर परीक्षा  समाप्त होने के बाद जमा करने  का खेल किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed