{"_id":"5ec00c9c8ebc3e902d0a95ae","slug":"administration-is-not-taking-complaint-into-consideration-ballia-news-vns525234929","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना के बाद भी प्रशासन नहीं ले रहा संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना के बाद भी प्रशासन नहीं ले रहा संज्ञान
विज्ञापन
सहतवार। जिले में दस कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में दहशत है। बाहर से आ रहे लोग सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से करने पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। वहीं, बाजार खुलने पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन न होना, मॉस्क न लगाना व सूचना देने के बावजूद लोगों को क्वारंटीन नहीं करने को लेकर लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के महादनपुर, मथौली, हरपुर, बलेऊर आदि कई ग्राम सभा के लोगों का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड आदि स्थानों से कई लोग आए हैं। इनके बारे में प्रशासन के लोगों को सूचना दी गई इसके बावजूद प्रवासी चारो तरफ घूम रहे हैं।
मजदूरों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह : बांसडीह। गैर राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों ने स्थानीय तहसील प्रशासन और विकास खंड अधिकारी बांसडीह से फोन पर रहने और मेडिकल जांच की बात कही। इस दौरान अधिकारियों ने होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई। कहा गया कि सभी नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर मेडिकल कराने के बाद घरों में रहें। बाहर न निलके। बीडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि हर गांव में एक निगरानी समिति बनाई गई है। इसमें प्रधान, एएनम, आंगनबाड़ी, आशा, सचिव हैं। वहीं बांसडीह उप जिलाधिकारी बाँसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य ने कहा कि नया शासनादेश आया है कि जो भी प्रवासी मजदूर बाहर से आ रहे हैं। वे अनावश्यक रूप से स्कूलों व अन्य स्थानों पर न रहें। वे सीधे अपना मेडिकल कराकर अपने अपने घर चले जाएं।