फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administration alert regarding Holi

Ballia News: होली को लेकर प्रशासन सतर्क ,नई परंपरा शुरु करने पर मनाही

Thu, 21 Mar 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Administration alert regarding Holi
होलिका दहन और होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन

जनपद में होलिका दहन 24 मार्च को रात्रि में संपन्न होगा और 25 मार्च सुबह से दोपहर 1:00 तक रंग भरी होली का त्यौहार मनाया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि होलिका दहन और होली के त्यौहार को परंपरागत, पूरे हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। जनपद में कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी।
विज्ञापन

कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से होली के दिन शराब न पीने और उपद्रव से परहेज करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगरपालिका/ नगर पंचायतों के ईओ को नगरीय क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रों के होलिका दहन वाले स्थानों के लिए डीपीआरओ को समुचित साफ-सफाई एवं होली के दिन 12:00 बजे के बाद से पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बैठक में एडीएम डीपी सिंह, एएसपी अनिल कुमार झा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों में बब्लू भाई,लाल बच्चन प्रजापति,असगर अली सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed