{"_id":"62145157cf109b57a8fc9920290f2918","slug":"adm-picket-in-front-of-the-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम कोर्ट के सामने धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम कोर्ट के सामने धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के चौकन गांव में एक जमीन की पैमाइश के दौरान नट बस्ती के लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर पुलिस ने परिवार की महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। इससे नाराज महिलाओं ने एडीएम कोर्ट के सामने रविवार को धरना दिया। उनका आरोप था कि ग्रामसभा की जमीन को गलत तरीके से पट्टा देकर उसकी पैमाईश कराई जा रही थी, जिसका विरोध करने पर पुलिस ने उनकी बर्बर पिटाई की।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के चौकन गांव निवासी गिरिजा नट सहित कई लोगों ने अपर जिलाधिकारी की अदालत में एक वाद दाखिल किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि ग्राम प्रधान सचिव व लेखपाल ने कार्रवाई करते हुए जीएस की जमीन को अपात्र के नाम पट्टा करा दिया। एडीएम खेमपाल सिंह ने मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश जारी किया। जबकि ग्राम प्रधान के इशारे पर उक्त जमीन की पैमाईश रविवार को शुरू करा दी गई, जिसका विरोध गांव के नट बिरादरी के लोगों ने किया।