फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ADM court me mahilaon ki todfod me case darj

एडीएम कोर्ट में तोड़फोड़ मामले में मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 03 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
ADM court me mahilaon ki todfod me case darj
अदालत का फैसला
अपर जिलाधिकारी की कोर्ट में तोड़फोड़ करने के के मामले में आरोपी भाजपा नेत्री संध्या पांडेय सहित महिलाओं के खिलाफ प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसको लेकर जहां कुछ लोग महिलाओं को गलत ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग प्रशासन की उदासीनता का नतीजा मान रहे हैं।
विज्ञापन



भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर महामंत्री संध्या पांडेय के नेतृत्व में शहर कोतवाली क्षेत्र के दर्जनभर महिलाएं पांच सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन देने एडीएम कोर्ट पहुंची। जहां एडीएम के साथ झड़प करने के बाद न्यायालय की कुर्सियां और मेज पलटना शुरू कर दी।
विज्ञापन


न्यायालय में लगे कंप्यूटर को उलट दिया और तोड़फोड़ की। कोर्ट में ही डीएम व एडीएम मुर्दाबाद आदि के नारे लगाने के साथ धरने पर बैठ गई। अंत में महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। तब जाकर महिलाओं को करीब एक घंटे बाद कोर्ट से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में महिलाएं एडीएम कोर्ट के बरामदे में धरने पर बैठ गई। जहां एडीएम से माफी मांगने तथा राजकीय महिला पालीटेक्रिक स्कूल के प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी कर मांग करने लगी। महिलाओं के हंगामे को देखते हुए कोतवाली पुलिस सहित महिला पुलिस मौके पर पहुंच गई।

तब जाकर महिलाएं धरना-प्रदर्शन से हटीं। अपर जिलाधिकारी ने इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया। एडीएम बच्चा लाल मौर्य ने बताया कि आरोपी भाजपा नेत्री संध्या पांडेय सहित अन्य महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।


कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि एडीएम कोर्ट में बवाल करने तथा तोड़फोड़ के मामले में करीब 15 महिलाओं के विरुद्ध भादवि की धारा 143, 332, 353 तथा 3/4 लोकसंपति क्षति निवारण के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed