फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Addressing the dharna Fefna MLA Upendra Tiwari Baria police station.

भाजपा विधायक ने थाने पर दिया धरना

Fri, 12 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 12 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Addressing the dharna Fefna MLA Upendra Tiwari Baria police station.
बैरिया थाने पर धरने को संबोधित करते फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी।
स्थानीय पुलिस द्वारा गो-वध तस्करी के मामले में पांच गाय और एक ट्रक को पकड़ने के विरोध में फेफना से भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी थाने के गेट पर अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। विधायक का आरोप था कि पुलिस तस्करी के लिए जा रहे गायों को नहीं बल्कि एक पशु पालक के निजी गाय तथा ट्रक को कब्जे में लिया है। उधर, पुलिस के अनुसार सभी गाय तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। चंद्रमा यादव के साथ कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि विधायक उपेंद्र तिवारी शाम तक इसी बात पर अड़े रहे और पशुओं को चंद्रमा को वापस देने के साथ फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो एक ट्रक पर लादकर पांच गायों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। जिसको पुलिस ने बैरिया-थम्हनपुरा मार्ग पर गुरुवार की रात डेढ़ बजे घेराबंदी कर पकड़ लिया। सभी तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को थाने लेकर आई। जिसमें पांच गाय मिली, दो बछड़े भी मिले। पुलिस ने पेढ़वा के मठिया निवासी चंद्रमा यादव के साथ अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



सभी मवेशियों को सुपुर्दगी में दे दिया गया। इस बात की जानकारी होने पर उपेंद्र तिवारी इस गाय की बरामदगी को लेकर 11 बजे थाने पर बैठ गए। विधायक का कहना है कि उक्त सभी मवेशी चंद्रमा यादव का है तथा ट्रक भी उनका निजी है। लेकिन पुलिस को जब सही पशु तस्कर नहीं मिले तो निर्दोष पशुपालक को ही पशु तस्करी का आरोपी बना दिए। मांग किया कि चंद्रमा यादव के खिलाफ केस वापस लेने के साथ एसआई दिलीप और प्रेमकुमार उपाध्याय को सस्पेंड किया जाय। इसमें मुन्ना बहादुर सिंह, अंजनी राय, सूर्यदेव राय, सुनील राय, भोला ओझा, विजय शंकर, राजेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed