फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Added names missing from the voters' list

मतदाता सूची से गायब नामों को नहीं जोड़ा

Tue, 24 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 24 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Added names missing from the voters' list
मतदाता सूची से गायब किए गए नाम को दोबारा नहीं जोड़े जाने से नाराज बहेरी उर्फ प्रेमचक के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



जिसमें ग्रामीणों ने उल्लेख किया कि मतदाता सूची से सैकड़ों लोगों का नाम पिछले बार के चुनाव में गायब कर दिया गया था। लेकिन जब उसे चढ़ाने का समय आया तो फार्म जमा कराकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



मदरसा संघ के जिलाध्यक्ष अकबर खां के नेतृत्व में बहेरी उर्फ प्रेमचक के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए सारी प्रक्रिया पूर्ण कर बीएलओ के माध्यम से फार्म जमा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन यह फार्म मतदाता सूची में दर्ज नहीं किए गए बल्कि कागजों में ही कार्रवाई होती रही। अकबर खां ने बताया कि हमारे इलाके में सैकड़ों लोगों का नाम एक ओर से काट दिया गया है, जो मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। इस दौरान डा. जब्बार, इरशाद अहमद, मु. शहनवाज, मु. मुस्ताक, नूर आलम, इमरान खान, निखिल, अफरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed