{"_id":"7508e560753301311c0f61524300cd50","slug":"add-names-to-the-list-on-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची में नाम नहीं जोड़े जाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची में नाम नहीं जोड़े जाने पर प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची से नामों को हटाए जाने के विरोध में दुुबहर विकास खंड के सलेमपुर के मतदाताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि 350 नाम मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
इस बाबत मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि दुबहर ब्लॉक के सलेमपुर ग्राम सभा में कई मतदाताओं को नाम सूची में शामिल थे।
लेकिन उसे जिला पंचायत एवं बीडीसी के चुनाव के समय विलोपित कर दिया गया था। इसके चलते करीब 350 मतदाता चुनाव से वंचित रह गए। इसके बाद दोबारा सूची में डालने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके फार्म ब्लॉक मुख्यालय पर जमा करा दिया।
विज्ञापन
जब प्रधान पद के नामांकन के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया तो उसमें नाम फिर से नहीं बढ़ाया गया। यह सारी चीजें एक सुनियोजित योजना के तहत कराई गई हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर चुनाव से पहले उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया जाता है तो अनशन के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर स्वामीनाथ साहनी, रोशन साहनी, राजाराम राय, जयप्रकाश राय, शिवजी पटेल, जयप्रकाश पटेल, दिनेश सोनी, आनंद गुप्ता, भुवाल साहनी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।