फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Add fuel to the fire of Ministers : Upendra Tiwari

आग में घी डालते रहे मंत्री : उपेंद्र तिवारी

Mon, 14 Sep 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Mon, 14 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Add fuel to the fire of Ministers : Upendra Tiwari
नगर पालिका में एक सप्ताह पहले टेंडर विवाद को लेकर मारपीट के बाद उपजे विवाद के लिए कसूरवार और कोई नहीं, बल्कि सूबे के कबीना मंत्री नारद राय हैं। मंत्री के इशारे पर जो कुछ भी हुआ, वह असहनीय रहा। पूरा जनपद दहशत में था और जलने के कगार पर पहुंच गया।
विज्ञापन


अगर भाजपा ने सूझबूझ से काम नहीं लिया होता, तो माहौल बिगाड़ने वाले कुछ भी कर सकते थे। अब भी इसे शांत करने की जगह मंत्री नारद राय प्रतिदिन अलग-अलग बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये बातें फेफना से भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि मंत्री मीडिया के सामने बार-बार झूठ बोलकर अमन-चैन को खतरा पहुंचाना चाहते हैं। कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगाया जा रहा है कि मैंने वाराणसी में रामप्रसाद जायसवाल को ट्रामा सेंटर में भर्ती नहीं होने दिया। प्रकरण की जांच करा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात सही निकली है तो राजनीति से संयास ले लूंगा, बात गलत निकलती है तो मंत्री खुद सन्यास लेने के लिए तैयार रहें। कहा कि ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने खुद ही रामप्रसाद को कम चोट होने के बावजूद रेफर कर दिया। जिसे मंत्री नारद राय ने वाराणसी के कबीर चौरा सदर अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से रेफर दिखाकर दूसरे जगह ले गए। वह चेन्नई में उपचार की बात कह रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है। बलिया में जो स्थिति पैदा हुई है, उसके लिए जिला प्रशासन के साथ तीनों मंत्री जिम्मेदार हैं।

कहा कि पिछली सरकार के अधिकांश अधिकारी अब भी जिले में जमे हैं। बंदी के दौरान फिल्मी स्टाइल में रिवाल्वर कनपटी पर सटाने वाले और दौड़ाकर गोली मारने वाले के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि देवतानंद तुरहा और राकेश चौबे को पुलिस ने वाराणसी में ही हिरासत में ले लिया, और मंत्री कहते हैं कि दोनों ठीक हो जाएं, तब कार्रवाई होगी।

विधायक ने देवतानंद तुरहा के पुत्र दीपक को सामने लाते हुए कहा कि इसके परिवार केे लोगों को बार-बार धमकी दी जा रही है कि मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो गैंगस्टर, एनएसए सहित मुकदमे लाद दिए जाएंगे। कहा कि अगर लक्ष्मण गुप्ता को शुरू में ही न्याय मिल गया होता तो यह नौबत ही नहीं आती।


बंदी के दिन सुबह में भी एक युवक की कनपटी पर रिवाल्वर सटाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया होता तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता। लेकिन यह पूर्व नियोजित कार्यक्रम था, जिसे मंत्री संरक्षण दे रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने प्रकरण को संज्ञान में लेकर प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया है। आगे की रणनीति उनके निर्देश पर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed