फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Activists get more people benefited from schemes: MP

कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को दिलवाएं योजनाओं का लाभ : सांसद

Sun, 14 Jun 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Activists get more people benefited from schemes: MP
बैरिया। भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाएं। प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ने, किसान सम्मान निधि, घर-घर गेहूं खरीद योजना, शिक्षा, सड़क, सुरक्षा, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य कल्याण, बिजली, किसान योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दें ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें। ये बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने डांक बंगला परिसर में रविवार को हुई भाजपा की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

सांसद ने प्रधानमंत्री की ओर से जनता के नाम भेजे पत्र के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि हर कार्यकर्ता संकल्प लें कि वे कम से कम 50 लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। बैठक के बाद सांसद ने नगर पंचायत बाजार और मोहल्लों में संपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री का संदेश पत्र व प्रदेश सरकार के सुशासन के तीन वर्ष में गरीब, किसान व मजदूरों के लिए लाई गई योजनाओं से संबंधित पत्र आम लोगों में वितरित किया। सांसद ने कहा कि भाजपा इसलिए एक अलग पार्टी है कि हम अन्य पार्टी के लोगों की तरह काम नहीं करते, हम जो कहते हैं, करते हैं और वह दिखता है। कहा समाज की शक्ति में ही ताकत होती है, अकेले एक व्यक्ति गांधी थे जिन्होंने समाज को खड़ा कर दिया और दुनिया को दिखा दिया जिसके चलते आज भी दुनिया पूजती है। सांसद ने कहा हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं, पार्टी एक विचार के कार्यकर्ता है और विचार हमेशा ताकतवर होता है। विचार के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को देश स्वीकार करता है और सबसे बड़ा बहुमत एक व्यक्ति को दे रहा है, वह इसलिए दे रहा है कि वह विचार का कार्यकर्ता है। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ने, किसान सम्मान निधि, घर-घर गेहूं खरीद योजना, शिक्षा, सड़क, सुरक्षा, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य कल्याण, बिजली, किसान योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह, कन्हैया सिंह, शिवमंगल वर्मा, रामाकांत पांडेय, अमिताभ उपाध्याय, अश्वनी ओझा, सुधांशु तिवारी, बड़क सिंह, रत्नेश सिंह, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र मिश्र, दिव्यन्त सिंह, तारकेश्वर गोंड, विजय दुबे, धनंजय सिंह, तारकेश्वर प्रसाद पहाड़ी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed