फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action will be taken if the vehicle is unfit

Ballia News: अनफिट वाहन तो होगी कार्रवाई

Sun, 14 Dec 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the vehicle is unfit
बैरिया। विद्यालयों में बच्चों को ले जाने और लाने के लिए लगाए गए खटारा वाहनों को तुरंत हटवा दें। साथ ही प्रशिक्षित चालक और फिट वाहनों का उपयोग करें। अगर कोई विद्यालय संचालक खटारा वाहन का इस्तेमाल करता और दुर्घटना होती है तो चालक के साथ विद्यालय संचालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

उक्त बातें उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने तहसील स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके लिए सघन चेकिंग अभियान चलेगा। पकड़े जाने पर वाहन चालक के अलावा संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उनके विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के लिए संबंधित विभाग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने एसआईआर कार्य में अच्छे काम के लिए समस्त बीएलओ, सुपरवाइजर सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों व राजनीतिक दलों के सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा के थोड़ा सा मैपिंग का कार्य बाकी रह गया है। 25 दिसंबर तक यहां का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा जिनका नाम मतदाता सूची से गायब होगा उनकी नागरिकता पर भी सवाल उठ सकता है। इसलिए नाम मतदाता सूची में हर हाल में दर्ज करा लें। उप जिलाधिकारी ने खरीफ फसल व मोंथा तूफान से दलहनी- तिलहनी व सब्जी की फसलों को पहुंचे नुकसान के संदर्भ में बताया कि जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अपने लेखपाल से मिलकर अपने फसलों के नुकसान का दस्तावेज उपलब्ध करा दें। सर्वे में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed