फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action will be taken against those who encroach on district land

Ballia News: जिपं की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 26 Nov 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who encroach on district land
बलिया। गड़वार रोड तिराहा से रेलवे क्राॅसिंग तक जिला पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विभाग जल्द ही कार्रवाई करेगा। इसके लिए सोमवार को अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 25 लोगों के भवनों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया गया। कार्रवाई करने गई टीम का नेतृत्व सदर तहसीलदार मनोज राय ने किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शहबाज खान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान जिला पंचायत की ओर से चलाया जा रहा है। गड़वार रोड तिराहे से चित्तू पांडेय रेलवे क्राॅसिंग तक जिला पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 42 लोगों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। सोमवार को जिला प्रशासन व जिला पंचायत परिषद की संयुक्त टीम ने स्थाई अतिक्रमण करने वाले 25 लोगों के अवैध निर्माण को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के गड़वार रोड तिमुहानी से चित्तू पांडेय रेलवे क्राॅसिंग तक का भूखंड अभिलेखों में जिला पंचायत परिषद के नाम दर्ज है। जिला पंचायत के कर अधिकारी सुनील कुमार यादव का कहना है कि इस भूखंड में ही चित्तू पांडेय कचहरी रोड स्थित है। बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम में सदर तहसीलदार मनोज राज के अलावा तीन कानूनगो, छह लेखपाल, जिला पंचायत के कर निरीक्षक महावीर सिंह, राजबहादुर कुशवाहा, अवर अभियंता दिलीप गुप्ता, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed