फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action will be taken against one secretary of four blocks

चार ब्लॉकों के एक-एक सचिव पर होगी कार्रवाई

Sun, 21 Aug 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against one secretary of four blocks
बलिया। विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिवों की ओर से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने के कारण ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों से संबंधित जांच की प्रक्रिया अटकी हुई है। अधिकारियों की ओर से बार-बार निर्देश के बावजूद अभिलेख देने में आनाकानी की जाती है। डीपीआरओ ने इसे लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक आधा दर्जन सचिवों के खिलाफ जहां कार्रवाई का निर्देश दिया दिया जा चुका है। वहीं, चार सचिवों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

सचिवों की लापरवाही के कारण गांवों की जांच प्रभावित हो रही है और लंबे समय तक मामले का निस्तारण नहीं हो पाता है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में अब तक पूर्व प्रधान से लेकर वर्तमान प्रधान से संबंधित 90 से अधिक गांवों की शिकायतें विभिन्न अधिकारियों के यहां लंबित हैं। अधिकांश अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि बार-बार मांग करने के बावजूद संबंधित सचिवों की ओर से अभिलेख उपलब्ध कराने में हीलाहवाली की जाती है। इसके चलते, जांच की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। जांच अधिकारियों की सूचना पर डीपीआरओ ने संबंधित सचिवों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक छह सचिवों के खिलाफ अभिलेख नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया जा चुका है। बताया जाता है कि रसड़ा, चिलकहर, नवानगर और नगरा ब्लॉक के एक-एक सचिव को इस तरह की लापरवाही में चिह्नित किया गया है। इन सचिवों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

लंबित जांच को निस्तारित करने की कार्रवाई चल रही है। वैसे सचिवों को चिह्नित किया जा रहा है। जो बार-बार पत्र जारी करने के बावजूद संबंधित जांच अधिकारी को अभिलेख उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाएंगे। - यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed